Cong party agitation: त्रिपुरा में डॉ अजय कुमार पर हमले से शहर के कांग्रेसियों में उबाल, साकची में फूंका अमित शाह पुतला


जमशेदपुर : पूर्व स्थानीय सांसद व त्रिपुरा में कांग्रेस के प्रभारी डॉ. अजय कुमार के ऊपर त्रिपुरा में दूसरी बार हमला होने की खबर से शहर के कांग्रेसियों में उबाल है. कांग्रेसियों ने भाजपाइयों पर इस हमले का सूत्रधार होने का आरोप लगाते हुए साकती समेत अन्य स्थानों पर केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह व त्रिपुरा के भाजपाई मुख्यमंत्री माणिक साहा का पुतला दहन किया.  
पुतला दहन कार्यक्रम में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी यूनियन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान उन लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. इतना ही नहीं,  देश के गृह मंत्री अमित शाह को जमकर  खरी-खोटी सुनाई,  आरोप लगाया गया कि त्रिपुरा में डॉ अजय कुमार की लोकप्रियता देखकर देश के गृह मंत्री और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डरे हुए हैं. उनका यही डर डॉ अजय कुमार और प्रदेश अध्यक्ष पर हुए हमले से साबित होता है.
वहीं दूसरी तरफ यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह के द्वारा भालुबासा चौक पर  पुतला दहन कर अपना आक्रोश जाहिर किया गया, नीरज सिंह ने आरोप लगाया कि देश में डिक्टेटरशिप चल रहा है. आम लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने त्रिपुरा में ड़ॉ. अजय कुमार पर हुए हमले की जमकर निंदा की और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, केंद्र ने बदले नियम (लीड)

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए कफ सिरप सहित सिरप आधारित दवाओं की...

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में एनडीए के विधायक 18 जून तक एक साथ रहेंगे, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

अभिषेक बनर्जी और मीनाक्षी नटराजन मामले में कोर्ट से न्याय की उम्मीद: सुरेंद्र राजपूत

लखनऊ, 11 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट में...

जमशेदपुर की 535 अवैध बिल्डिंगों को हाईकोर्ट में बनाया गया प्रतिवादी

जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में मानचित्र विचलन और बिना स्वीकृति निर्माण से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने 535 भवनों को प्रतिवादी बनाने का आदेश दिया है। मामला पीआईएल संख्या 7877/2025 से संबंधित है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत