September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Holi market herbal: होली के बाजार में हर्बल रंग व अबीर- गुलाल की जबरदस्त मांग, एक से बढ़कर एक पिचकारी खींच रही ध्यान

Holi market herbal: होली के बाजार में हर्बल रंग व अबीर- गुलाल की जबरदस्त मांग, एक से बढ़कर एक पिचकारी खींच रही ध्यान

जमशेदपुर: होली की तैयारी घर से लेकर बाजार तक में दिख रही है चारों तरफ रौनक है. उत्साह जबरदस्त है सामाजिक संगठनों और विभिन्न आवासीय कॉलोनी या अपार्टमेंट में होली मिलन समारोह से वातावरण रंगीन है, ऐसे में सोमवार को भी जमशेदपुर के सभी बाजारों में खरीददारों की भीड़ उमड़ी. यदि रंग और अबीर गुलाल की बात की जाए तो हर्बल का क्रेज हर जगह दिख रहा.हर खरीदार पहले इसी की डिमांड कर रहा.

 बाजारों में भिन्न- भिन्न प्रकार के रंग और गुलाल बिकते नजर आ रहे हैं, जिनकी ग्राहक बढ़- चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं. लोगों की खरीदारी की पसंद की बात करें तो साफ़ प्रतीत हो रहा है कि होली की खरीदारी के दौरान लोग अपनी सेहत का पर भी ध्यान दे रहे हैं क्योंकि आर्टिफिशियल रंग व गुलाल शरीर के ऊपर बुरा प्रभाव डालते हैं.

बिष्टुपुर बाजार में महेश अग्रवाल ने बताया कि बाजारों में हर्बल रंग व गुलाल की मांग ज्यादा है. हर्बल गुलाल 150 रुपये का प्रति किलो बिक रहा है. जबकि सामान्य गुलाल 120 रुपये किलो बिक रहा है. इसी प्रकार अच्छी क्वालिटी का रंग 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.

  एक दुकानदार से बात करने पर मालूम चला कि आइस ग्लास, मैजिक आइस के साथ- साथ हर्बल कलर एवं विभिन्न प्रकार के मास्क की बिक्री भी चरम पर है. 

साकची  बाजार के दुकानदार बसंत श्रीवास्तव  ने बताया कि होली के लिए युवाओं में काफी उत्साह है. इस बार खरीदारी अच्छी हो रही है. बच्चे कार्टून वाली पिचकारियों को खरीद रहे हैं और युवा बड़े साइज की पिचकारियों की मांग कर रहे हैं.

 रंग व गुलाल भी काफी मात्रा में बिकने शुरू हो गए हैं. इस पर्व पर हर्बल रंगों को युवा वर्ग ज्यादा पसंद कर रहे हैं. मार्केट में बच्चों के लिए पिचकारियों में छोटा भीम, डोरेमोन, बैनटेंन, मोटू-पतलू, टैंक, गन, स्प्रे और शिवा की पिचकारियों की मांग ज्यादा है. पिचकारियों में 40 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के भाव की पिचकारियां उपलब्ध हैं.
 उन्होंने कहा कि इस बार बीते वर्ष की बजाय 15 दिन पहले होली का पर्व आया है. इसलिए लोगों में काफी उत्साह है. इस साल होली 8 मार्च को मनाई जा रही है.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading