Cpi agitation in jamshedpur:बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर जमशेदपुर में सड़क पर उतरे वामपंथी

जमशेदपुर:  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद इकाई द्वारा देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. साथ ही पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम 3 सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया  गया.

इससे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले जनता से जुड़े इन मुद्दों पर विरोध जताने के लिए साकची स्थित  आम बाजार मैदान में लोगों का जुटान हुआ. वहां से पार्टी के लाल झंडे और तख्तियों को हाथों में लेकर और नारेबाजी करते हुए विभिन्न मार्गो से होते हुए ये लोग उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. वहां उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम पत्र सौंपा गया.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि देश  की वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा महंगाई को कम करने का कोई उपाय नहीं किया जा रहा है. हर वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में महंगाई के साथ-साथ बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. स्थितियां विकराल होती जा रही है. इतना ही नहीं,  केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को बेच दिया जा रहा है जिसका कम्युनिस्ट पार्टी खुलकर विरोध करती है.   

 उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है.. ऐसी सरकार आम लोगों को नहीं चाहिए.आम लोगों को ऐसी सरकार चाहिए जो उनके  हित की सोचे

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड: गिरिडीह में खटिया बनी एंबुलेंस, प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती को 4 किलोमीटर पैदल ले गए ग्रामीण

गिरिडीह (झारखंड) : जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन थाना क्षेत्र के दालुवाडीह गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। आजादी...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिक फीडबैक में जमशेदपुर अव्वल

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में नागरिक फीडबैक के मामले में जमशेदपुर ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। शहर से 6002 लोगों ने भाग लिया, जबकि रांची में केवल 901 फीडबैक दर्ज हुए।

जमशेदपुर: जमशेदपुर में लू से तीन मजदूरों की मौत

जमशेदपुर। शहर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। पिछले एक सप्ताह के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत