September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 32 वें फ्लॉवर शो का उद्घाटन

जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 32 वें फ्लॉवर शो का उद्घाटन
Kolhan Commissioner Manoj Kumar inaugurating Annual Flower Show at Jamshedpur

फ्लावर शो में 60 से भी अधिक वैराइटीज की नर्सरी का प्रदर्शन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही स्वादिष्ट व्यंजन भी उपलब्ध

जमशेदपुर: जमशेदपुर हॉर्टिकल्चर सोसायटी की ओर से शहर के ऐतिहासिक गोपाल मैदान में 32 वाँ फ्लावर शो आयोजित किया गया है. शुक्रवार को इसका औपचारिक रूप से रंगारंग कार्यक्रम के बीच उद्घाटन किया गया.

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थेे कोल्हान के आयुक्त मनोज कुमार. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी भी बतौर विशिष्ट अतिथि इस समारोह में उपस्थित हुए.

कोल्हान के आयुक्त मनोज कुमार फ्लॉवर शो के उद्घाटन के बाद चाणक्य चौधरी व रुचि नरेन्द्रन के साथ फ्लॉवर शो के मैस्कट के निकट.

हॉर्टिकल्चर सोसाइटी ऑफ जमशेदपुर की अध्यक्ष रुचि नरेंद्रन सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने इसमें हिस्सा लिया.

इस संबंध में जानकारी देते हुए टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने कहा कि शहर के गौरवशाली इतिहास में फ्लावर शो भी शामिल है.

इस फ्लावर शो में 60 से भी अधिक वैराइटीज के नर्सरी लाये गये हैं, जो अपने आप में अनोखा है. देश भर के प्रकृति प्रेमी इसमें हिस्सा ले रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि जमशेदपुर वाकई में स्टील सिटी- क्लीन सिटी और ग्रीन सिटी है.

वार्षिक फ्लॉवर शो.

वहीं जमशेदपुर हॉर्टिकल्चर सोसायटी की अध्यक्ष रुचि नरेंद्रन ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर है. इस फ्लावर शो के जरिए हम पुराने साल को विदा करेंगे और नए साल का अभिनंदन करेंगे. इस फ्लावर शो में सभी के लिए कुछ न कुछ नया मुहैया कराया गया है. हर दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. साथ ही यहां आने वाले लोग बागवानी कला का ज्ञान भी प्राप्त कर सकेंगे.

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही विभिन्न वैराइटीज के फूलों के संबंध में लोग जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे.

फ्लॉवर शो में विभिन्न पौधे.

इसके अलावा लजीज व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकेंगे. कुल मिलाकर अगले 4 दिनों तक शहरवासियों को फ्लावर शो के जरिए काफी कुछ देखने और सीखने को मिल सकेगा.

कोल्हाल के आयुक्त मनोज कुमार फ्लॉवर शो का उद्घाटन करते हुए।

वहीं 2 साल की वैश्विक त्रासदी के बाद लगे फ्लावर शो को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. लोगों ने जमकर फ्लावर शो के लुफ्त उठाए और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की. 

जमशेदपुर गोपाल मैदान में फ्लॉवर शो का उद्घाटन.

 

 

 

 

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading