August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जैन समाज ने सम्मेद शिखरजी तीर्थ को पर्यटन स्थल बनाये जाने के विरोध में रैली निकाली

जैन समाज ने सम्मेद शिखरजी तीर्थ को पर्यटन स्थल बनाये जाने के विरोध में रैली निकाली

जमशेेदपुुर: जमशेदपुर में जैन समाज ने सम्मेद शिखरजी तीर्थ को पर्यटन स्थल बनाये जाने के विरोध में विशाल प्रदर्शन रैली निकाली.
जिला मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा है.
सैकड़ों जैन धर्म मानने वालों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर राज्य सरकार के फैसले का विरोध जताया.
यह रैली साकची स्थित जैन भवन से निकलकर जिला मुख्यालय पहँची जहाँ ये प्रदर्शन में तब्दील हो गई.
जैन धर्म के लोगों ने कहा कि झारखण्ड सरकार द्वारा सम्मेद शिखरजी तीर्थ को पर्यटन स्थल में परिवर्तित करने का फैसला बिलकुल ही गलत है.
इस तीर्थ स्थल से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है.
इस तीर्थ स्थल के पर्यटन स्थल मे परिवर्तित होने से इसका गौरवशाली इतिहास प्रभावित होगा.
पर्यटन स्थल बनने से यहाँ मांस मदिरा, नृत्य और अश्लील गीत आदि से पवित्र क्षेत्र मे प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और इससे सभी की भावना आहत होगी, जिस कारण इस निर्णय को राज्य सरकार को वापस लेना चाहिए.

[attach 1]

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading