September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में फ्लॉवर शो 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक गोपाल मैदान में

जमशेदपुर में फ्लॉवर शो 30 दिसंबर से 4 जनवरी  तक गोपाल मैदान में
Ruchi-Narendran-unveiling-logo-and-theme-of-the-upcoming-flower-show

गोपाल मैदान में आयोजन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक होगा और 10 वर्ष से अधिक उम्र वाले वयस्क के लिए 10 रुपये का एंट्री टिकट

जमशेदपुर: जमशेदपुर हॉर्टिकल्चर सोसाइटी की ओर से इस बार 30 दिसंबर से चार जनवरी के बीच फ्लावर शो होगा। गोपाल मैदान में होने वाले इस चार दिवसीय कार्यक्रम में जमशेदपुर व कलिंगानगर तथा खड़गपुर सहित विभिन्न स्थानों से प्रतिभागी शामिल होंगे।

हॉर्टिकल्चर सोसाइटी की चेयर पर्सन रुचि नरेंद्रन और अध्यक्ष सुमित नूपुर ने रविवार शाम बेल्डीह क्लब सभागार में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का थीम है हरियाली से खुशहाली, हमारी जिम्मेदारी।

Ruchi-Narendran-unveiling-logo-and-theme-of-the-upcoming-flower-show
रुचि नरेन्द्रन फ्लॉवर शो के थीम और शुभंकर का अनावरण करती हुईं।

रुचि नरेंद्रन ने बताया कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह के प्लास्टिक बैग या गमलों का इस्तेमाल नहीं होगा। सात दिवसीय इस आयोजन में हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किए जाएंगे।

इसके अलावा सीट एंड ड्रा सहित कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इन्होंने बताया कि गोपाल मैदान में आयोजन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक होगा और 10 वर्ष से अधिक उम्र वाले वयस्क के लिए 10 रुपये का एंट्री टिकट लगेगी।

Ruchi Narendran announcing details of flower show to be held from December 30
रुचि नरेन्द्रन फ्लॉवर शो के बारे में जानकारी दे रही हैं।

 

 

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading