September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

डॉ. जे जे ईरानी को शहर ने दी अंतिम विदाई, बिस्टुपुर पार्वती घाट पर अंतिम संस्कार

डॉ. जे जे ईरानी को शहर ने दी अंतिम विदाई, बिस्टुपुर पार्वती घाट पर अंतिम संस्कार
People assemble to offer tributes

जमशेदपुर: स्टील मैन ऑफ़ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध पद्मश्री डॉ. जे. जे. ईरानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

सोमवार को रात करीब 10 बजे जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में उन्होंने आख़िरी सांसें लीं, उनके निधन पर कॉरपोरेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ ईरानी 86 वर्ष के थे।

मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बिस्टुपुर स्थित पार्वती घाट में किया गया। इससे पूर्व उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास में तमाम बड़ी हस्तियों की भीड़ लगी रही।

Hearse taking his body to Parvati Ghat
पार्थिव शरीर

स्वर्गीय ईरानी अपने पीछे उनकी पत्नी और तीन बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैँ।

आर्थिक उदारीकरण के दौर में भारत का नेतृत्व किया उन्हें एक दूरदर्शी लीडर के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने 1990 के दशक की शुरुआत में भारत के आर्थिक उदारीकरण के दौरान टाटा स्टील का नेतृत्व किया और भारत में इस्पात उद्योग के उन्नति और विकास में अत्यधिक योगदान दिया।

डॉ ईरानी भारत में गुणवत्ता आंदोलन के पहले लीडर थे। उन्होंने टाटा स्टील को गुणवत्ता और ग्राहकों की संतुष्टि पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ दुनिया में सबसे कम लागत वाला स्टील उत्पादक बनने में सक्षम बनाया, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सके।

Daisy Irani and family
परिवार के सदस्य।

प्रसिद्ध मैल्कम बाल्ड्रिज परफॉर्मेंस एक्सीलेंस मानदंड से अपनाए गए कैलिब्रेटेड दृष्टिकोण के माध्यम से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए 2003 में टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम शुरू करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

उनकी अंतिम यात्रा में राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक. टी. वी. नरेन्द्रन भी मौजूद थे।

People assemble to offer tributes
श्रद्धांजलि देनेवालों की भीड़।
  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading