September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

अर्जुन मुंडा के घर पर काली पूजा का महाभोग लेने पहुँचे रघुबर दास

अर्जुन मुंडा के घर पर काली पूजा का महाभोग लेने पहुँचे रघुबर दास

जमशेदपुर: जमशेदपुर के लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम रहा। मौका था केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घर आयोजित महाभोग का।

वैसे तो आयोजन राजनीति से अलग था, मगर झारखंड के राजनीतिक पंडित इस आयोजन का अपने-अपने स्तर से विश्लेषण कर सकते हैं।

आपको बता दें कि हर साल काली पूजा के मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपने घोड़ाबांधा स्थित आवास पर मां काली की पूजा करते हैं, जिसमें उनके द्वारा महाभोग का आयोजन किया जाता है।

महाभोग ग्रहण करने के बहाने राजनीतिक और आर्थिक जगत के लोगों का यहां जुटान होता है। भोग के बहाने कई बिसातें यहां बिछती हैं।

इन सबके बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का अर्जुन मुंडा के आवास पर भोग ग्रहण गहन करने पहुंचना वैसे तो आम बात है, मगर हाल के दिनों में दोनों दिग्गज नेताओं के बीच जो खिचड़ी पक रही है वह किसी से छिपा नहीं है। वैसे केंद्रीय मंत्री ने इसे बड़े शालीन तरीके से मीडिया के सामने रखा।

उन्होंने कहा पर्व त्यौहार के मौके पर आपसी भेदभाव भूलकर एक दूसरे से मिलना जुलना एक परंपरा है। उन्होंने कहा 2 साल के वैश्विक त्रासदी के बाद दुनिया नए सिरे से विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है।

महाभोग में जुटे हजारों लोगों का उन्होंने अभिनंदन किया।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का भी उन्होंने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें प्रसाद ग्रहण करवाया।

 

 

 

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading