राजकुमार सिंह ने सबर परिवारों के साथ दिवाली की खुशियाँ बाँटीं

जमशेदपुर: दीपावली पर्व में आदिम जनजाति के बच्चों के चेहरे पर एक खुशी लाने का प्रयास पूर्वी सिंहभूम जिला पार्षद के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा के किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया है।

राजकुमार सिंह ने पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम प्रखंड के सबसे बिहड़ और पहाड़ी इलाके में पहुंचकर सबर बच्चों के लिए मिठाईयां, फुलझड़ियाँ और घर में दीपावली में रोशनी हो इसके लिए मिट्टी के दीये और सरसों के तेल समेत कई सामग्रियां बांटी है ।

दीपावली में जहां शहर में रौनक, विद्युत सज्जा होती है, वही ग्रामीण क्षेत्र की अगर बात करें तो अपने अपने घरों पर मात्र दीयों और मोमबत्ती से ही लोग दीपावली का उत्सव मनाते हैं।

आदिम जनजाति की अगर बात करें तो उनके पास कुछ नही होता।

diwali celebration
राजकुमार सिंह दिवाली की खुशियाँ सबर बच्चों के साथ बाँटते हुए।

इन परिवारों मे भी दीपावली के पर्व पर खुशियां आए बच्चों के चेहरे पर हंसी रहे इसको लेकर राजकुमार सिंह ने सबल परिवार के बीच साम्रगी बांटी। 

बोड़ाम प्रखंड के आंधारझोर टोला तामुकबेड़ा एवं बेलडीह टोला पाकोटोड़ा में दर्जनों सबर परिवारों के बीच हर साल की तरह इस साल भी दीपावली का उपहार स्वरूप दीया, बत्ती, तेल व मिठाई के पैकेट आदि का वितरण किया।

इस दौरान सबर परिवार के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। उपहार पाकर सबर बच्चे खिलखिला उठे। पाकोटोड़ा निवासी सुरेन सबर ने बताया राजकुमार जी की ओर से उनलोगों को विभिन्न त्योहारों के मौके पर वस्त्र समेत अन्य समान दी जाती है और उनलोगों का हालचाल भी लेते हैं।

इस संबंध में राजकुमार सिंह ने कहा कि दीपावली के पूर्व जिस तरह अन्य परिवारों के लोग दीये जलाकर जीवन में प्रकाश का अनुभव करते हैं उसी प्रकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आदिम जनजाति समुदाय के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने हेतु उनका एक छोटा सा प्रयास है ताकि उनके घरों में भी रोशनी फैले।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है लोकल फॉर वोकल।

उसी नारे को चरितार्थ करते हुए मिट्टी के दीये खरीदकर सबरों के बीच बांटा गया।

 

 

 

 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में विपक्षविहीन व्यवस्था स्थापित करने की कोशिश कर रही भाजपा: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी...

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- क्या सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगेंगे?

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा धार्मिक कदाचार का दोषी घोषित किए जाने के बाद इस मुद्दे...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बकाया वेतन भुगतान की मांग पर JARDCL प्रबंधन के खिलाफ सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, कांड्रा टोल बंद करने की चेतावनी

गम्हरिया। सड़क निर्माता कंपनी जेएआरडीसीएल (JARDCL) के सफाईकर्मियों द्वारा बकाया वेतन भुगतान एवं अन्य मांगों को लेकर शुरू की गई हड़ताल गुरुवार को दूसरे...

पश्चिम बंगाल के एक प्राइवेट स्कूल से 1.44 करोड़ रुपए जब्त, दो लोग गिरफ्तार

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक स्कूल से 1.44 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत