August 15, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बागबेड़ा बड़ौदा घाट पर खरकई नदी में डूबे किशोर का शव बरामद

बागबेड़ा बड़ौदा घाट पर खरकई नदी में डूबे किशोर का शव बरामद
crowd assembled at Baroda Ghat Bagbera

स्थानीय लोगों ने शव को नदी तट के किनारे पर तैरता देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट नदी तट पर 15 वर्षीय ऋषि कुमार गुप्ता का शव सोमवार को बरामद हो गया। रविवार को जितिया पर्व में मां के साथ जेम्को निवासी ऋषि गुप्ता बागबेड़ा बड़ौदा घाट आया था नहाने। नहाने के दौरान ही हुआ था यह हादसा।

रविवार को जेम्को निवासी 15 वर्षीय किशोर ऋषि गुप्ता अपनी मां के साथ बागबेड़ा बडौदा घाट पहुंचा था। वहाँ, नदी में नहाने के क्रम में वह पानी में डूब गया।

उसके बाद उसका कुछ नहीं पता चल पाया था।

स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शाम तक उसे खोजने का प्रयास किया।

पर गोताखोरों को निराशा ही हाथ लगी थी।

आज सुबह स्थानीय लोगों ने शव को नदी तट के किनारे पर तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना परिजनों को और पुलिस को दी।

परिजन नदी तट पर पहुंचे और उन्होंने अपने पुत्र की पहचान की।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Bagbera police officer
बागबेड़ा पुलिस अधिकारी।

जानकारी देते हुए बागबेड़ा पुलिस पदाधिकारी ने बताया मां के साथ जितिया पर्व मनाने आए किशोर के डूब जाने से मौत हो गई, जहां उसका शव बागबेडा बड़ौदा घाट नदी तट पर तैरता हुआ मिला।

फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वैसे, बागबेड़ा बड़ौदा घाट में इस किशोर के साथ कल एक महिला और अन्य किशोर भी पानी में डूब गए थे।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया।

बागबेड़ा बड़ौदा नदी घाट पूरी तरह से खतरनाक क्षेत्र बन चुका है।

जितिया पर्व के दौरान नदी घाट में काफी भीड़ होती है।

पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन के द्वारा किसी तरह की कोई तैयारी न होना एक बड़ी समस्या है और कई सवाल खड़े करता है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading