August 23, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

10 नंबर बस्ती में देशी कट्टे के साथ 8 गिरफ्तार, हुक्का और शराब भी बरामद

10 नंबर बस्ती में देशी कट्टे के साथ 8 गिरफ्तार, हुक्का और शराब भी बरामद

सिदगोड़ा पुलिस की छापेमारी में गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जमशेदपुर: जमशेदपुर सिदगोड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक देसी कट्टे के साथ कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ में हुक्का और शराब भी बरामद की है।

डीएसपी वीरेंद्र राम ने बताया कि कल देर रात गुप्त सूचना के आधार पर सिदगोड़ा पुलिस को 10 नंबर बस्ती में एक आवास में कुछ अपराध कर्मियों की इकट्ठा होने की सूचना मिली।

इसके बाद थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की।

वहां से आठ युवकों को धर दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से एक देसी कट्टा मिला और वे लोग हुक्का और शराब पीते पकड़े गये।

डीएसपी ने बताया कि नशा करने के उपरांत इन लोगों की मंशा किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की थी।

फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading