September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जेसीए के सदस्यों व खिलाड़ियों ने अमिताभ चौधरी को श्रद्धांजलि दी

जेसीए के सदस्यों व खिलाड़ियों ने अमिताभ चौधरी को श्रद्धांजलि दी
tributes to amitabh chaudhary in Jamshedpur Keenan Stadium

अमिताभ चौधरी का निधन एक युग का अंत: सौरभ तिवारी

जमशेदपुर: झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और एक कुशल क्रिकेट प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले बिहार कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी की याद में शुक्रवार को कीनन स्टेडियम में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

इस शोक सभा में जेसीए से जुड़े सदस्यों एवं खिलाड़ियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने बताया कि अमिताभ चौधरी की कमी सदैव खलेगी। झारखंड क्रिकेट को नई ऊंचाई दिलाने में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। खिलाड़ियों को हमेशा उनके हुनर के अनुसार टीम में जगह दिलाने का काम उन्होंने किया। उनके चले जाने से एक युग का अंत हो गया है।

इस दौरान सबने बारी- बारी से स्वर्गीय चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

स्वर्गीय अमिताभ चौधरी को कीनन स्टेडियम में श्रद्धांजलि।
  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading