August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

गोविंदपुर रेल फाटक पर ओवरब्रिज के लिए हस्ताक्षर अभियान

गोविंदपुर रेल फाटक पर ओवरब्रिज के लिए हस्ताक्षर अभियान
Signature campaign for overbridge in Govindpur

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर रेल फाटक मे प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किये जाने हेतु क्षेत्र के जिला पार्षद डॉ पारितोष सिंह के द्वारा यहाँ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

यहाँ रेलवे ओवरब्रिज निर्माण हेतु चार वर्ष पूर्व योजना बनी थी ओर इसका डीपीआर भी तैयार हो चुका है। लेकिन कार्य आज तक शुरू नहीं हुआ।

इसी के खिलाफ स्थानीय जिला पार्षद डॉ पारितोष सिंह, क्षेत्र के मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों के नेतृत्व में फाटक के निकट हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा की क्षेत्र में लाखों की संख्या में लोग रहते हैं, जो रोजाना इस रेल फाटक को पार कर आते-जाते हैं। ड्यूटी एवं स्कूल जाने वालो को यहाँ काफ़ी देर तक इंतज़ार करना पड़ता है।

साथ ही कई बार यहाँ दुर्घटना भी हो चुकी है। लेकिन यहाँ प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कर आज तक शुरू नहीं हुआ।

हस्ताक्षर अभियान में क्षेत्र की जनता का सहयोग मिल रहा है।

इसे आगे उच्चस्थ पदाधिकारियों तक पहँचाया जायेगा, ताकि ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द हो ओर लोगों को इस जाम से मुक्ति मिल सके।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading