बर्मामाइंस के दारा की हत्या के मामले में अनूप गिरफ्तार

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना पुलिस ने अमित सिंह उर्फ दारा की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बागबेड़ा लाल बिल्डिंग निवासी अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने उसके पास से मैगजीन सहित एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किया है।

अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली के खिलाफ पूर्व से ही बिष्टुपुर, बागबेड़ा, जुगसलाई एवं चांडिल रेल थाने सहित अन्य थाना क्षेत्रों में कुल 9 मुकदमे पहले से ही लंबित है।

इस घटना में मुख्य शूटर अनूप बंगाली ही था, जिसको पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से गिरफ्तार किया गया है।

पिस्तौल को बर्मामाइंस से ही बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अनूप बंगाली ने पुलिस को बताया है कि वह अपने सहयोगी के साथ बर्मामाइंस स्थित बिनोवा भावे आश्रम के पास शराब पी रहा था और वे लोग छोटू सोनू और भाई सन्नी के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद छोटू पासवान के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने के लिए गये हुए थे।

पुलिस के अनुसार उस वक्त मौजूद छोटू को गोली मारने के उद्देश्य से फायरिंग की गयी थी। लेकिन यह गोली अमित सिंह को जाकर लग गयी, जिसके बाद वह घायल हो गया। उसको घायल हालत में टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में अमित की मौत हो गई थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अहमदाबाद: एनसीबी ने ड्रग तस्कर को 10 साल जेल की सजा दिलवाई

अहमदाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। वडोदरा स्थित विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने 2021 के एक अंतरराज्यीय तस्करी मामले में एक ड्रग तस्कर को 10 साल के...

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के लिए जिला प्रशासन सतर्क

आठ परीक्षा केंद्रों पर 4000 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी सुबह 11:00 बजे से दोपहर...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली, 14 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत