September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मिथिलांचल की सदियों पुरानी समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जमशेदपुर में की गई पहल, जानिए क्या हो रहा

मिथिलांचल की सदियों पुरानी समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जमशेदपुर में की गई पहल, जानिए क्या हो रहा

जमशेदपुर : मिथिला सांस्कृतिक परिषद के सौजन्य से रविवार को बाग़बेड़ा स्थित अनुग्रह नारायण सिंह संस्थान में नि:शुल्क मिथिला चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद डॉ कविता परमार, डॉ अशोक अविचल और जयचंद्र झा उपस्थित हुए ।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और बाबा विद्यापति जी की फ़ोटो पर पुष्पांजलि से हुई। उसके बाद सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा भगवती वंदना जय जय भैरवी गीत गाया गया । सभी अतिथियों को शाल और पाग से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ कविता परमार ने कहा कि मिथिलांचल की अपनी एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है । मिथिला परिषद मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षण के माध्यम से अपना आने वाले जेनरेशन तक प्रसार कर रही है । यह बहुत ही प्रशंसनीय है ।

डॉ अशोक अविचल ने परिषद द्वारा किए जा रहे इस तरह के प्रयास की प्रशंसा की । मिथिला पेंटिंग का आज विश्व पटल पर पहचान है । इसे सीखकर हम आजीविका का साधन बना सकते हैं । विशिष्ट अतिथि जयचंद्र झा ने परिषद द्वारा किए जा कार्यों की प्रशंसा की एवं हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया । मिथिला चित्रकला की प्रशिक्षिका कंचन ने भी सभा को सम्बोधित किया ।

स्वागत भाषण अध्यक्ष शिशिर कुमार झा और मंच संचालन शिव चंद्र झा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव सुजीत कुमार झा ने किया । महासचिव सुजीत झा ने बताया या प्रशिक्षण का आयोजन बाग़बेड़ा के कार्यकारिणी सदस्य संयोजक शिवचंद्र झा , सहायक महासचिव रंजीत झा , उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा एवं वरिष्ठ सदस्य प्रमोद झा के द्वारा सम्पन्न हो रहा है ।

इस उद्घाटन सत्र में पी एन झा , नवकांत झा , मोहन ठाकुर , अमर कुमार झा , सोमनाथ मिश्रा , सुबोध झा , निलेश झा , गोपाल जी चौधरी , मिथिलेश झा , बिलास झा , राजेश कुमार झा , धर्मेश कुमार झा , राजीव झा , सुरेश झा , अखिलेश मिश्रा , विवेकानंद मिश्रा , दिवकांत लाल दास , दिलीप कुमार झा , कैलाश झा सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading