August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

परसुडीह पुलिस एसआई पर बांग्ला में बात करने से रोकने का आरोप, कार्रवाई की मांग

परसुडीह पुलिस एसआई पर बांग्ला में बात करने से रोकने का आरोप, कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर: जमशेदपुर में बंग बंधु एवं बंगाली समुदाय के लोगों ने पुलिस अधिकारी द्वारा कथित रूप से बांग्ला भाषा का अपमान किये जाने का विरोध जताते हुए उक्त पुलिस पदाधिकारी पर कानूनी करवाई की मांग की है.

घटना पूर्व जिला परिषद सदस्य के साथ घटी है, जहाँ परसुडीह थाने के एस.आई एल. सिंह के द्वारा पूर्व जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता एवं उनके सहयोगियों को बांग्ला भाषा में थाने में आपस में बात करने से कथित रूप से रोका गया.

उन्होंने कहा कि विगत शनिवार को उनके क्षेत्र की एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और थाने में ही वे अपने क्षेत्र के लोगों के साथ बांग्ला भाषा में बात कर रहे थे, जिसपर थाने के पुलिस अधिकारी ने उन्हें फटकार लगाते हुए बांग्ला भाषा में आपसी बात करने से रोका.
पिंटू दत्ता ने कहा कि थाने के अधिकारी ने बांग्ला भाषा का अपमान किया है और इसपर जिला प्रशासन कारवाई करें अन्यथा आगे बंगाली समुदाय के लोग उग्र आंदोलन करेंगे.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading