September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

कोरोना के मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव से स्वास्थ्य विभाग चिंतित

कोरोना के मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव से स्वास्थ्य विभाग चिंतित
Rise in corona numbers worries health department

जमशेदपुर: पूरे देश समेत पूर्वी सिंहभूम जिले में भी संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव से जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इसे लेकर सिविल सर्जन के निर्देश पर मंगलवार से सदर अस्पताल समेत सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है।

कोरोना के तीसरे लहर के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी कमी आ गई थी।

पुनः संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार चढ़ाव देखते हुए और लगातार बढ़ोतरी होता देख स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों की कोरोना जांच अनिवार्य करते हुए विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना जांच अनिवार्य कर दी है। यानी अस्पताल में प्रवेश करने से पूर्व पहले कोरोना की जांच की जाएगी उसके बाद ही मरीजों को अस्पताल में प्रवेश करने दिया जाएगा।

साथ ही वैसे मरीज जिनकी स्थिति गंभीर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती करने आये साथी की भी जाँच की जाएगी। जिस मरीज की स्थिति सामान्य होगी उन्हें होम आइसोलेशन की सलाह दी जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर बाखला ने बताया कि 100 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड और, बच्चों के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट बेड की व्यवस्था सदर अस्पताल में हैं ताकि हर विपरीत परिस्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुई है, ऐसे में लापरवाही ना बरतें। मास्क को अपने दिनचर्या में शामिल करें और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे।

साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्होंने अब तक टीका नहीं लिया है उन्हें टीका लेना चाहिए।

 

 

 

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading