September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मानीकुई गांव में मिट्टी का घर गिरने से परिवार मलबे में दबा, बच्चे की हालत गंभीर

मानीकुई गांव में मिट्टी का घर गिरने से परिवार मलबे में दबा, बच्चे की हालत गंभीर
Thatched house collapses in Manikui, 3 injured, child serious

जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां ज‍िले के चांडि‍ल अनुमंडल इलाके के मानीकुई गांव में एकाएक घर गि‍र जाने से उसके मलबे में पत‍ि-पत्‍नी और बच्‍चे दब गए। तीनों कई घंटे मलबे में ही दबे रहे। जानकारी म‍िलने पर ग्रामीणों ने मशक्‍कत कर तीनों को मलबे से बाहर न‍िकला और जमशेदपुर के एमजीएम अस्‍पताल पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है। तीन साल के बच्‍चे की हालत ज्‍यादा गंभीर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार ईचागढ़ प्रखंंड इलाके के नायसोडीह गांव के अतुल टुडू अपनी पत्‍नी बुधनु टुडू और तीन साल के बेटे मुकेश टुडू के साथ मानीकुई स्‍थ‍ित ससुराल गये थे।

मानकुई में कच्‍चा घर अचानक ग‍िर गया। तीनों घर में ही थे इस कारण मलबे में दब गए। अनुमान लगाया गया है क‍ि बार‍िश की वजह से मि‍ट्टी की दीवार गीली हो गई थी इस वजह से अचानक गि‍र गई।

 

 

 

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading