August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

सरायकेला-कांड्रा सड़क पर हुई दुर्घटना में घायल चालक की मृत्यु

सरायकेला-कांड्रा सड़क पर हुई दुर्घटना में घायल चालक की मृत्यु
Accident victim driver succumbs to injuries

जमशेदपुर: सोमवार दोपहर सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर दुगनी स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप हुए सड़क हादसे में घायल ओम्नी वैन चालक ने इलाज के क्रम में सदर अस्पताल सरायकेला में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 42 वर्षीय गोपाल महतो के रूप में हुई है। मृतक पोटका के निवासी थे।

बताया जा रहा है कि मृतक बीएसएनएल में एसबी इंटरप्राइजेज के अधीन ठेकाकर्मी का काम करते थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएसएनएल के जूनियर इंजीनियर जयपाल मुर्मू ने बताया कि मृतक अपनी मां के श्राद्ध कर्म में पोटका गए हुए थे। आज ड्यूटी ज्वाइन करने वापस सरायकेला आ रहे थे। इसी क्रम में सड़क हादसे का शिकार हो गये।

इस घटना के बाद कर्मियों में मायूसी छा गई है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप पिकअप वैन को ओवरटेक करने के दौरान यह घटना घटित हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक स्कॉर्पियो चालक ओमिनी सवार गोपाल महतो को टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला। खुद को बचाने के क्रम में गोपाल महतो ने सामने से जा रहे पिकअप वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे गाड़ी के अंदर ही फंस गए।

कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उन्हें गाड़ी से निकाला। उनके सिर में गंभीर चोटें आयीं थीं। ग्रामीणों ने पिकअप वैन को रोक लिया, हालांकि वैन का चालक मौके से भागने में सफल रहा।

उधर मामले की जानकारी मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading