September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

जुगसलाई निवासी होल्डिंग टैक्स में की गयी वृद्धि के खिलाफ गोलबंद

जुगसलाई निवासी होल्डिंग टैक्स में की गयी वृद्धि के खिलाफ गोलबंद

जमशेदपुर: राज्य सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में की गई 3 गुना वृद्धि के खिलाफ लोग गोलबंद होते नजर आ रहे हैं. जुगसलाई नगर परिषद के लोगों ने टैक्सपेयर एसोसिएशन के बैनर तले जुगसलाई गौशाला भवन में रविवार को एक बैठक कर सरकार से इस होल्डिंग टैक्स को वापस लेने की मांग की.

राज्य सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में 3 गुना वृद्धि की गई है जिसे लेकर लगातार सामाजिक संगठन, राजनीतिक पार्टी व आम लोग अपना आंदोलन तेज कर रहे हैं.

इसी कड़ी में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के सैकड़ों लोग टैक्स पेयर एसोसिएशन के बैनर तले एक बैठक कर सरकार के द्वारा बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स का विरोध करते नजर आए. उन्होंने सरकार द्वारा बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स को वापस नहीं लिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.

इस बारे में जानकारी देते हुए टैक्सपेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आम लोगों पर होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी कर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है.

उन्होंने कहा कि प्राइवेट एजेंसी ने सरकार के समक्ष एक प्रपोजल रखा और सरकार ने बिना सोचे समझे उसे पारित कर दिया.

उन्होंने कहा कि बैठक के माध्यम से जुगसलाई वासियों से अपील की जा रही है कि कोई भी व्यक्ति बढ़े टैक्स का भुगतान न करें और सरकार से आग्रह किया जा रहा है कि जल्द से जल्द सरकार बढ़े टैक्स को वापस ले अन्यथा टैक्स पेयर्स एसोसिएशन के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जवाब देही राज्य सरकार की होगी.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading