September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

उलीडीह में युवक का अपहरण, पिटाई

जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत कुंवर बस्ती के समीप से बीती रात अपराधियों ने मुन्ना वर्मा नामक युवक का पहले अपहरण किया उसके बाद परिजनों से फिरौती के रूप में पैसे वसूले फिर मार पीट कर अधमरा कर छोड़ दिया.

गंभीर रूप से घायल मुन्ना वर्मा को एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल मुन्ना वर्मा ने बताया कि वह उलीडीह बाजार की तरफ जा रहा था इसी दौरान चार युवकों ने जबरन चार चक्का गाड़ी में बिठा लिया,

उसके बाद उलीडीह मैदान ले जाकर पिस्तौल की नोक पर मारपीट की. उसके बाद परिजनों से जबरन फोन करवाया और फिरौती के रूप में पेटीएम से दस हजार मंगवाए और अधमरा कर मारपीट कर छोड़ दिया.

जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है. मामला अभी दर्ज नहीं हुआ है.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading