जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमान फिर दुर्घटनाग्रस्त

ट्रेनी को लेकर पायलट लैंडिंग कर रहा था कि अचानक से लैंडिंग के वक्त पहिया नहीं खुला। इस कारण विमान लैंडिंग के वक्त क्रैश करने की स्थिति में आ गया।

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग के दौरान दौड़ रहा अलकेमिस्ट का ट्रेनी विमान पाइपर सेनेका एक बार फिर से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अलकेमिस्ट के इस ट्रेनी विमान पर एक पायलट और एक ट्रेनी सवार थे।

टाटा स्टील के सोनारी स्थित एयरपोर्ट पर यह घटना घटी है, जिसको लेकर तत्काल फायर ब्रिगेड की दल और एम्बुलेंस की टीम ने मोर्चा संभाल लिया।

बताया जाता है कि ट्रेनी विमान काफी घटिया है, जिस कारण वहां कई बार हादसे हो चुके है।

डीजीसीए की टीम पिछले दिनों ही एयरपोर्ट पर आयी थी और उसने पूर्व में घटित एक दुर्घटना की जांच की थी। अब एक बार फिर से यह घटना हो गयी है।

बताया जाता है कि ट्रेनी को लेकर पायलट लैंडिंग कर रहा था कि अचानक से लैंडिंग के वक्त पहिया नहीं खुला जिस कारण विमान लैंडिंग के वक्त ही क्रैश करने की स्थिति पर आ गया।

किसी तरह पायलट ने लैंडिंग बिना पहिया के ही कराने में सफलता हासिल की। इसकी वजह से स्थिति खतरनाक हो गयी थी।

इसके बाद तत्काल वहां तैनात फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाल लिया।

वैसे, सौभाग्यवश लैंडिंग के वक्त आग नहीं लगी, जिस कारण पायलट बाल- बाल बच गये, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बोकारो से नाबालिग लापता मामला : झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सीआईडी एडीजी तलब

रांची, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो जिले से अक्टूबर 2020 से लापता नाबालिग के मामले में जांच की धीमी प्रगति पर नाराजगी...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना महिला सशक्तीकरण के दावों के विपरीत : संजय राउत

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने को 'काला दिन' बताया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत