September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर इकाई ने साकची में विजय जुलूस निकाला

जमशेदपुर में भी आप पार्टी जिला इकाई ने पंजाब फतह का जश्न मनाया.

जमशेदपुर: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के में पंजाब राज्य में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिली है. इसकी खुशी जमशेदपुर में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर मनायी.

चुनाव परिणामों के आने के बाद देश भर में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गई. जमशेदपुर में भी आप पार्टी जिला इकाई ने पंजाब फतह का जश्न मनाया.

पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पार्टी की जीत का जश्न मनाया. वहीं इन्होंने विजय जुलूस भी निकाला, जो साकची आमबगान मैदान से निकलकर साकची गोलचक्कर पर समाप्त हुआ.

इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष डैनियल ने कहा कि नौ वर्षों के भीतर दिल्ली के बाद अब पंजाब में आम आदमी की सरकार बनी है और वहां भी विकास उसी तरह से होगा जैसे दिल्ली में हो रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश भर में आम आदमी की सरकार बनेगी और जनता को वो सारी सुविधाएं मिलेंगी जिनपर उनका अधिकार है.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading