September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बारीडीह में संपत्ति विवाद में भाइयों के बीच मारपीट, 4 घायल

चारों लोग लहूलुहान हालत में सिदगोड़ा थाने पहुंचे. थाने से इन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह विद्यापति नगर में बुधवार को दो भाइयों के बीच घर के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया. इस मारपीट में 4 लोग घायल हुए हैं. घायलों में दीपक सिंह, उसकी पत्नी निक्की देवी और दूसरे पक्ष से अशोक सिंह और उसकी पत्नी रेणु देवी हैं.

घटना के बारे में दीपक सिंह ने बताया कि वह टेल्को में ठेका मजदूर है. घर का बटवारा हो चुका है लेकिन, अशोक सिंह उसके हिस्से की दुकान खाली नहीं कर रहा है. घर में चार दुकानें हैं.

उनका कहना है कि जब उन्होंने अपनी दुकान खाली करने की बात कही तब अशोक सिंह, उनकी पत्नी और बेटे अमन ने मारपीट शुरू कर दी.

दीपक सिंह का कहना है कि क्रिकेट के बैट से उनके सर पर मारा गया. अशोक सिंह और उनकी पत्नी निक्की देवी का सर फट गया है, जबकि अशोक सिंह का कहना है कि पंचायत से बंटवारा होने के बाद वह अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण करा रहा था. उनके अनुसा दीपक सिंह ने निर्माण कार्य रोक दिया और मजदूरों को भगा दिया. इसी को बात को लेकर लड़ाई हुई.

इस झगड़े में अशोक सिंह और उनकी पत्नी का भी सर फट गया है.

चारों लोग लहूलुहान हालत में सिदगोड़ा थाने पहुंचे.

थाने से इन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading