August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Sonari radio maidan: सोनारी सिनेमा मैदान के पास अपराधियों ने सीडीएसपीएल कर्मी को मारी, इलाके में दहशत

Sonari radio maidan: सोनारी सिनेमा मैदान के पास अपराधियों ने सीडीएसपीएल कर्मी को मारी, इलाके में दहशत

जमशेदपुर:  सोनारी थाना अंतर्गत कुम्हारपाडा सिनेमा मैदान के पास बाइक पर आए अज्ञात अपराधियों ने बैर झबरा बस्ती निवासी दीपक कुमार सिंह पर  3 से 4 राउंड फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटना स्थल की ओर दौड़े. घायल दीपक ने गिरने के बाद अपने घर वालों को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया जिसके बाद  परिजन तत्काल दीपक को कार में लेकर टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे जहां दीपक का इलाज चल रहा है.

 दीपक को पीठ और पैर में गोली लगी हुई है.उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. दीपक सीडीएसपीएल में चालक का काम करते है. इधर सिटी एसपी के विजय शंकर और थाना प्रभारी विष्णु राउत भी टीएमएच पहुंचे और दीपक से पूछताछ की.

सिटी एसपी के विजय शंकर ने कहा कि दीपक के अनुसार वह पैदल घर जा रहे थे तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. भागने के क्रम में उन्हें दो गोली लगी. वे किसी को भी नही पहचानते. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading