September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Sakchi area bull: जमशेदपुर के साकची में बिगड़ैल सांड ने प्रमुख सड़क पर घंटों मचाया उत्पात, दो लोगों की ली जान, इलाके में दहशत

Sakchi area bull: जमशेदपुर के साकची में बिगड़ैल सांड ने प्रमुख सड़क पर घंटों मचाया उत्पात, दो लोगों की ली जान, इलाके में दहशत
stray bull that killed 2 persons in sakchi

जमशेदपुर : शुक्रवार की सुबह जमशेदपुर से दिल दहला देने वाली घटना हुई. एक सनकी सांड बेकाबू हो गया और दो लोगों की जान  ले ली. 

घटना साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के समीप की है जहां शुक्रवार अहले सुबह करीब 5: 30 बजे जब लोग नींद से जाग रहे थे तभी एक सांड बेकाबू हो गया और अचानक सड़कों पर उपद्रव मचाने लगा.

सांड ने आते- जाते राहगीरों को पटकना शुरू कर दिया. इस दौरान दो लोगों को सांड ने पटककर रौंद दिया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया इनमें से एक की पहचान अशोक अग्रवाल और दूसरे की राजकिशोर के रूप में हुई है .

उधर पुलिस ने सांड को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी है. साथ ही जुस्को को खबर दे दी गई है. फिलहाल सांड को काबू में करने के  प्रयास जारी है. घटना के बाद साकची शीतला मंदिर व आसपास के इलाके में दहशत  है.

stray bull that killed 2 persons in sakchi
सांड़ जिसने दो व्यक्तियों को साकची में मार डाला.
  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading