NTTF Jamshedpur campus: एनटीटीएफ गोलमुरी के 30 छात्रों का वॉल्वो कंपनी मे चयन, जानिए कितना मिलेगा सालाना पैकेज

जमशेदपुर: एनटीटीएफ आर डी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी में VOLVO EICHER कंपनी द्वारा कैंपस सलेक्शन किया गया,जिसमे 30 छात्रों को विभिन्न पदों के लिए चुना गया.

 सर्वप्रथम कंपनी द्वारा दो राउंड रिटन टेस्ट एवं इंटरव्यू लिया गया. फिर छात्रों की तकनीकी क्षमता को परखा गया. उपर्युक्त परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने वाले 30 छात्रों को एक मल्टी-ब्रांड, मल्टी-डिवीजन कंपनी VOLVO EICHER द्वारा चयनित किया गया. 

 संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि VOLVO Eicher कंपनी की ओर से चयनित एनटीटीएफ के मेकाट्रॉनिक्स ब्रांच के 18 छात्रों में श्रेया जायसवाल, मोहम्मद उमर ,रुचिका लाल ,टीना प्रधान, नरेंद्र कुमार वर्मा, अमन शर्मा, ऋतिक कुमार सिंह ,रोहित कुमार प्रसाद ,मोहम्मद शाहिद आलम, अविनाश कुमार ,नेहा कुमारी, उर्वशी ,सुजल कुमार शर्मा ,सना आलम ,यश कुमार, तुषार सोखी,आयुष राणा शामिल हैं.

साथ ही टूल एंड डाई इंजीनियरिंग ब्रांच से 6 छात्रों  विश्वजीत पांडा,आशीष कु.गोस्वामी,लवली,कुमारी भारती

मांडवी,शिव राज गोप,आयुष कुमार मलिक का भी चयन किया गया है.

 डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच से 6 छात्र  सी.हरि किरण कुमार,जी साकेत राजू पोन्नदा रानी,उदय सिंह,बॉबी कुमारी, रेशमी कुमारी को चुना गया. सभी चयनित छात्र फाइनल ईयर के हैं.

सभी छात्रों को वॉल्वो कंपनी द्वारा 3.55 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया है. प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी.इसमे संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एव मिथिला महतो  ने सहयोग किया. रमेश राय, अनिल  के जवाली, मनीष कुमार, दीपक सरकार, पंकज कुमार, अजीत कुमार, शर्मिष्ठा समेत अन्य प्रशिक्षकों ने भी शुभकामनाये दी.

प्रशाशनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि छात्रों की सफलता एवं मेहनत से पूरा संस्थान गौरवान्वित है

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नीट यूजी 2026 की निष्पक्षता के लिए केंद्र का सख्त कदम, 22 जून तक ‘टेलीग्राम’ पर अस्थायी रोक

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक बड़े कदम के तहत, केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी...

सभी जनता के मत से जीते हैं, सयानी घोष को स्वतंत्र होने का अधिकार है: दिलीप घोष

न्यू टाउन, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रेड रोड नमाज और सयानी घोष समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

चाकुलिया में सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को रौंदते हुए पलट गया मालवाहक वाहन, राधे कंस्ट्रक्शन के साइट मैनेजर घायल, टीएमएच रेफर

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र के चौठिया गांव के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में राधे कंस्ट्रक्शन के साइट मैनेजर...

डॉ. प्रिया सेल्वराज ने 50 की उम्र में फतह किया माउंट एवरेस्ट, बोलीं- एवरेस्ट ने ली हर स्तर पर परीक्षा

चेन्नई, 9 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु की पर्वतारोही डॉ. प्रिया सेल्वराज ने 50 वर्ष की उम्र पार करने के बाद वह कर दिखाया, जिसे करने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत