September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मानगो गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मानगो गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

जमशेदपुर: जमशेदपुर में गांधी जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मानगो गांधी मैदान स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

बड़ी संख्या में इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

सबने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज इन्हीं महापुरुषों के कारण हमारा देश आजाद है।

उनकी जयंती के पावन मौके पर हम सभी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताये पद चिन्हों पर चलने का प्रण लेते हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाया जा रहे सेवा पखवाड़े पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री दूरदर्शी सोच रखते हैं और ऐसे प्रधानमंत्री के कार्यों को बल देने हेतु भाजपा ने देश भर में सेवा पखवाड़ा मना रही थी।

इस पूरे पखवाड़े के तहत मानव सेवा के कई कार्य किये गये और आज गांधी जयंती के मौके पर उनका समापन किया गया।

अर्जुल मुंडा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए।
  • Town Post is an independent and reliable news portal, committed to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading