August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बागबेड़ा में चोरी करने घर में घुसा व्यक्ति पत्थरबाजी पर उतरा, गिरफ्तार

बागबेड़ा में चोरी करने घर में घुसा व्यक्ति पत्थरबाजी पर उतरा, गिरफ्तार

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत नेहरू मैदान कॉलोनी में गुरुवार की सुबह उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक मकान में चोरी करने घुसे चोर ने खुद को घिरता देख लोगों पर पत्थर फेंकना शुरू कर खुद को दिया। इस पत्थरबाजी में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

उधर, मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी और थाना प्रभारी चोर को नियंत्रित करने में जुट गए, हालांकि चोर पुलिस पर भी पत्थर फेंकने लगा।

किसी तरह उसे किया गया और थाने ले जाया गया।

फिलहाल काबू में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बागबेड़ा क्षेत्र में चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार की अहले सुबह एक चोर को लोगों ने नेहरू कॉलोनी में चोरी करते हुए देखा।

इसके बाद लोगों ने उसको पकड़ने की कोशिश की। वह डर से छत पर चढ़ गया और ऊपर से पत्थर फेंकने लगा छत पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण वहां पत्थर रखा हुआ था, उसका लाभ उठाते हुए चोर ने वहां पथराव कर दिया।

बताया जाता है कि चोर अपने साथ पत्थर लेते हुए भी आया था।

इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दलबल के साथ पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह चोर को पकड़ा जा सका। पुलिस उसको अब जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

बागबेड़ा में एक घर में घुसे चोर ने स्थानीय लोगों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading