September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा को लेकर भूमि पूजन, 1975 से हो रहा आयोजन

जमशेदपुर के बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा को लेकर भूमि पूजन, 1975 से हो रहा आयोजन

जमशेदपुर: बर्मामाइंस स्थित मुखी समाज बस्ती में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच समाजसेवी एवं पूजा समिति के मुख्य संरक्षक राज कुमार सिंह ने पूजा स्थल पर भूमि पूजन कर इस वर्ष के आयोजन की शुरुआत की। कार्यक्रम में बस्ती और आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु तथा समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भूमि पूजन के दौरान बस्ती के मुखिया महेश मुखी, पर्व मुखी, सुरेश मुखी, शिबू मुखी, कलिया मुखी, शंकर मुखी, गणेश मुखी और शिवराज मुखी समेत अन्य सदस्यों ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। सभी ने दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।

पूजा समिति के मुख्य संरक्षक राज कुमार सिंह ने बताया कि मुखी समाज बस्ती में वर्ष 1975 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

लंबे समय से आयोजित हो रही यह पूजा अब बस्ती की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का अहम हिस्सा बन चुकी है। प्रत्येक वर्ष स्थानीय श्रद्धालुओं और समाज के लोगों के सहयोग से पूजा का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही पूजा पंडाल के निर्माण सहित अन्य तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। समिति की ओर से इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक पूजा पंडाल तैयार करने के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बनाई गई है।

पूजा समिति में महेश मुखी सह संरक्षक, कलिया मुखी अध्यक्ष, सुरेश मुखी और निरंजन मुखी उपाध्यक्ष, नीरज मुखी महासचिव तथा स्नेह मुखी सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाई जा रही हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading