September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

विश्व साक्षरता दिवस पर खड़गपुर में मशाल रैली, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान और शिक्षा का संदेश

विश्व साक्षरता दिवस पर खड़गपुर में मशाल रैली, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान और शिक्षा का संदेश

खड़गपुर : विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर 8 सितंबर को खड़गपुर के झपटापुर वार्ड संख्या-28 में प्रगति (Pragati) और आईसीजेसीके (I.C.J.C.K.) के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर एक भव्य मशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक शिक्षा के महत्व और साक्षरता के संदेश को पहुंचाने का प्रयास किया गया।

प्रतिभागियों ने ‘सभी के लिए शिक्षा’ और ‘साक्षर समाज, सशक्त समाज’ जैसे संदेशों के जरिए लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

आयोजकों ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ने और लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को उसके अधिकारों, कर्तव्यों और अवसरों के प्रति जागरूक बनाकर समाज को सशक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

शिक्षा ही वह आधार है, जो व्यक्ति और समुदाय दोनों के विकास का मार्ग प्रशस्त करती है।

उन्होंने बताया कि यूनेस्को ने वर्ष 1966 में 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रूप में घोषित किया था। तब से प्रत्येक वर्ष यह दिवस दुनिया भर में शिक्षा और साक्षरता के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने ‘सभी के लिए साक्षरता’ का संदेश देते हुए शिक्षा के माध्यम से एक जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading