September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के ब्रह्मलोकधाम में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, छप्पन भोग और नगर कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर के ब्रह्मलोकधाम में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, छप्पन भोग और नगर कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर कदमा स्थित ब्रह्मलोकधाम में 2 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव और उत्साह के साथ किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और दिनभर आयोजित धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर श्रीकृष्ण की आराधना की।

आयोजन से जुड़े मोनू भट्टाचार्य ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भक्ति, प्रेम और आनंद के इस पर्व का हिस्सा बनने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को गुरुजी का दिव्य सान्निध्य भी प्राप्त हुआ।

महोत्सव की शुरुआत सुबह 5 बजे स्मरणम् कार्यक्रम से हुई। इसके बाद सुबह 7:15 बजे भगवान श्रीकृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह 7:30 बजे हवन का आयोजन हुआ, जबकि 8:45 बजे नगर कीर्तन निकाला गया। सुबह 9:15 बजे भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया।

शाम से रात तक चले विशेष धार्मिक कार्यक्रम

सायंकालीन कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे मधु और दूध से भगवान के चरणों का वंदन किया गया। इसके बाद रात 8 बजे महाभोग का आयोजन हुआ। पूरे दिन भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और प्रसाद वितरण के बीच ब्रह्मलोकधाम परिसर भक्तिमय बना रहा।

जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर आयोजकों की ओर से विशेष ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया था। पुरुष श्रद्धालुओं से पीले रंग की धोती-कुर्ता, जबकि महिलाओं से पीली साड़ी और पीला ब्लाउज पहनकर कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया गया था।

आयोजकों के अनुसार, जन्माष्टमी को लेकर ब्रह्मलोकधाम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गईं। धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के कारण पूरे दिन परिसर में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading