September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो, अब कुल 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग

सरायकेला पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो, अब कुल 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग

सरायकेला: अपराध नियंत्रण और पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस के बेड़े में 19 नई बोलेरो शामिल की गई हैं। नए वाहनों के शामिल होने के बाद जिले की पुलिस के पास अब कुल 38 बोलेरो और 26 बाइक हो गई हैं।

गुरुवार को पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी मनोज स्वर्गियारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद नई बोलेरो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने खुद वाहन की स्टेयरिंग संभाली और एसडीपीओ तथा मुख्यालय डीएसपी के साथ पेट्रोलिंग के लिए निकले।

एसपी ने कहा कि नए वाहनों के मिलने से पुलिस की रिस्पॉन्स टाइमिंग बेहतर होगी। इससे किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके तक तेजी से पहुंचने में मदद मिलेगी। साथ ही नियमित पेट्रोलिंग बढ़ने से अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।

40 फर्स्ट एड किट भी मिले

इससे पहले ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल, तमोलिया की ओर से जिला पुलिस को 40 फर्स्ट एड मेडिकल किट उपलब्ध कराए गए। इन किट का इस्तेमाल सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों में पुलिसकर्मी मौके पर तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए कर सकेंगे।

सरायकेला पुलिस के पास अब कितने वाहन?

  • बोलेरो: 38
  • बाइक: 26
  • कुल वाहन: 64
  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading