September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

रांची में 2-3 सितंबर को मतदाता पंजीकरण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 57 शोध पत्र होंगे पेश

रांची में 2-3 सितंबर को मतदाता पंजीकरण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 57 शोध पत्र होंगे पेश

रांची, 1 सितंबर (आईएएनएस)। मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची को लेकर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन बुधवार से रांची में शुरू होगा। ‘वोटर रजिस्ट्रेशन एंड वोटर रजिस्टर-2026’ नाम से होने वाले इस सम्मेलन में भारत समेत कई देशों में मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया पर चर्चा होगी।

सम्मेलन में देश-विदेश से आए 57 शोध-पत्र पेश किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मंगलवार को निर्वाचन सदन में प्रेसवार्ता में बताया कि सम्मेलन 2 और 3 सितंबर को नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची में होगा। इसका आयोजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखंड ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के सहयोग से किया है। आईआईएम रांची, एनयूएसआरएल और सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची इसके नॉलेज पार्टनर हैं।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के लिए देश-विदेश के विभिन्न संस्थानों, रिसर्च स्कॉलर्स और चुनाव से जुड़े विशेषज्ञों से शोध-पत्रों के एब्सट्रैक्ट मंगाए गए थे। कुल 230 एब्सट्रैक्ट प्राप्त हुए। इनमें से 80 का चयन किया गया। इसके बाद विशेषज्ञों के मूल्यांकन के आधार पर 57 शोध-पत्रों को अंतिम रूप से चुना गया है। इन्हें सम्मेलन के अलग-अलग तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत किया जाएगा।

सम्मेलन में मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट तैयार करने से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इनमें वोटर रजिस्ट्रेशन, मतदाता सूची का प्रबंधन, डिजिटाइजेशन, नए मतदाताओं को जोड़ना और चुनाव प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग देशों और राज्यों में अपनाई जा रही व्यवस्थाओं और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर भी विचार किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सही और अपडेटेड वोटर लिस्ट निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी है। सम्मेलन का मकसद चुनाव कराने के व्यावहारिक अनुभव और अकादमिक रिसर्च को एक मंच पर लाना है। इससे मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट से जुड़ी मौजूदा समस्याओं को समझने और बेहतर तरीके तलाशने में मदद मिलेगी।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में ‘वोटर रजिस्ट्रेशन एंड वोटर रजिस्टर’ विषय पर तैयार पुस्तक और सम्मेलन की स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा। इसमें निर्वाचन अधिकारियों, नीति विशेषज्ञों, कानून विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, पत्रकारों और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

के रवि कुमार ने बताया कि देश में चुनाव व्यवस्था से जुड़े अलग-अलग विषयों पर शोध को बढ़ावा देने के क्रम में झारखंड को मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची के विषय पर अध्ययन की जिम्मेदारी मिली थी। इसी के तहत यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के कुलपति प्रो सारंग मेधेकर, एनयूएसआरएल के कुलपति प्रो अशोक आर पाटिल, आईआईएम रांची के निदेशक प्रो दीपक कुमार श्रीवास्तव और सेंट जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर सहित विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद भी सम्मेलन में भाग लेंगे।

–आईएएनएस

एसएनसी/एएसएच

  • IANS is a prominent private Indian news agency. It provides news services to media organizations.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading