August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

धतकीडीह फायरिंग केस में दो और गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गये

धतकीडीह फायरिंग केस में दो और गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गये
Two arrested in Dhatkidih firing

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने बीते 15 जुलाई को बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह में गोलीचालन मामले के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम शाहनवाज अहमद और मेराज असगर बताया जा रहा है।

पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल दो देसी पिस्तौल एक देसी कट्टा सिंगल बैरल राइफल और 15 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गिरोह के 10 सदस्य पूर्व में ही जेल जा चुके हैं।

सभी सलमान गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। सभी का उद्देश्य इलाके में दहशत पैदा कर रंगदारी वसूलना है।

इससे पूर्व एसएसपी ने तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की।

SSP giving details about Dhatkidih firing case in media meet
एसएसपी प्रभात कुमार मीडियो को धतकीडीह फायरिंग केस के बारे में जानकारी देते हुए।

शहर में पिछले 3 महीनों में हुए छिनतई की घटनाओं की समीक्षा की गयी है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर एक विशेष रणनीति बनाई गई है, जिसके परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे। हालांकि रणनीति का खुलासा उन्होंने नहीं किया।

उन्होंने बताया कि शहर को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में जो भी कदम उठाने पड़ेंगे वह उठाया जाएगा।

अपराधियों से उन्होंने मुख्यधारा में लौटने की अपील की।

साथ ही बताया कि अपराध पर नकेल कसने में अगर पुलिस पदाधिकारियों को कड़े कदम उठाने की नौबत आएगी तो उसके लिए भी उन्हें अनुमति दे दी गई है।

एसएसपी ने बताया कि शहर में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराए जा रहे हैं।

किसी हाल में शहर में अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा।

एसएसपी प्रभात कुमार धतकीडीह फायरिंग केस के बारे में मीडियो को जानकारी देते हुए।
न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading