शेखपुरा में सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों का अनोखा विरोध | जलजमाव से परेशान लोगों ने किया रोड जाम
बिहार के शेखपुरा सदर प्रखंड के भदेली गांव में पिछले तीन वर्षों से जलजमाव और नाले के बदबूदार पानी से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने शेखपुरा-निमि मुख्य पथ पर जमा गंदे पानी में धान की रोपनी कर अनोखे तरीके से विरोध जताया और सड़क जाम कर दी। घंटों तक आवागमन बाधित रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सांसद, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। कुसुम्भा थाना पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
#Sheikhpura #SheikhpuraNews #BiharNews #RoadJam #Waterlogging #VillagersProtest #Bihar #ViralNews #भदेली #शेखपुरा
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7