August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

साकची में पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर महिला से सात लाख की ठगी

साकची में पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर महिला से सात लाख की ठगी

साकची रामलीला मैदान के पास दो ठगों ने 50 ग्राम का असली कंगन बदलकर नकली जेवर थमाए

मुख्य बिंदु:

  • पुलिस जांच का भय दिखाकर महिला से सोने का कंगन उतरवाया
  • कागज में लपेटने के बहाने असली कंगन लेकर फरार हुए ठग
  • साकची पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला मैदान के पास दिनदहाड़े शातिर अपराधियों ने पुलिस चेकिंग का भय दिखाकर एक महिला को ठगी का शिकार बना लिया।

ठगों ने बड़ी चालाकी से महिला के हाथों से 50 ग्राम वजनी सोने का कंगन उतरवाकर कागज़ में लपेटने के बहाने गायब कर दिया और उसकी जगह नकली जेवर थमाकर फरार हो गए।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

क्या है पूरा मामला?

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, साकची स्थित स्वास्तिक मोहिनी टॉवर (हिन्दू लाइन) की रहने वाली मैत्रेयी मजुमदार बुधवार, 26 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे अपने घर से बाजार की ओर जा रही थीं।

जब वह हनुमान मंदिर और रामलीला मैदान के नजदीक पहुँचीं, तो वहाँ दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया।

​ठगों ने अत्यंत शातिर तरीके से बातचीत शुरू की और कहा कि आगे पुलिस की चेकिंग चल रही है और अभी बहुत गहनों की जाँच हो रही है।

उन्होंने महिला को डराते हुए सलाह दी कि वे अपने सोने के कंगन को निकालकर अपने बैग में सुरक्षित रख लें। महिला जब घबराकर कंगन बैग में रखने लगीं, तो उन ठगों ने कहा कि इसे कागज़ में लपेटकर रखें।

जब महिला के पास कागज़ नहीं था, तो ठगों ने खुद आगे बढ़कर कागज़ और नपकीन में कंगन को लपेटने का नाटक किया और बड़े शातिर तरीके से असली कंगन अपने पास रख लिया।

बाजार से लौटने पर हुआ ठगी का अहसास

​ठगों की बातों में आकर मैत्रेयी मजुमदार अपना बाजार करने आगे बढ़ गईं।

कुछ देर बाद जब उन्होंने बाजार से लौटने पर अपना बैग खोलकर देखा, तो उनके होश उड़ गए।

कागज़ के अंदर उनका असली सोने का कंगन गायब था और उसके स्थान पर केवल दो नकली कंगन रखे हुए थे।

उनके द्वारा ठगे गए 50 ग्राम वजनी सोने के कंगन की मौजूदा बाजार कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है।

ठगों का हुलिया:

​पीड़िता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार संदिग्ध ठगों का हुलिया इस प्रकार है:

कद-काठी: दोनों की लंबाई करीब 5 फीट 10 इंच।

रंग-रूप: दोनों गोरे रंग के।

पहनावा और हुलिया: दोनों ने क्लीन शेव (दाढ़ी-मूँछ साफ) कराया हुआ था, सफेद शर्ट तथा ब्राउन पैंट पहनी हुई थी और सिर पर ग्रे कलर की कैप लगा रखी थी।

साकची थाने में मामला दर्ज, पुलिस की तलाश जारी

​दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज ठगी की घटना के बाद पीड़िता मैत्रेयी मजुमदार ने तुरंत साकची थाना पहुँचकर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है।

पुलिस ने आवेदन के आधार पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि इन शातिर अपराधियों की पहचान कर जल्द जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading