August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गिरिडीह लंकास्टर हॉस्पिटल में भू-धंसान से मची दहशत, सड़क पर पड़ीं गहरी दरारें; अवैध कोयला खनन पर उठे सवाल

गिरिडीह लंकास्टर हॉस्पिटल में भू-धंसान से मची दहशत, सड़क पर पड़ीं गहरी दरारें; अवैध कोयला खनन पर उठे सवाल

गिरिडीह: जिले के बनियाडीह स्थित CCL क्षेत्र में मंगलवार अहले सुबह भू-धंसान की घटना से लोगों में दहशत फैल गई। करीब तीन बजे लंकास्टर हॉस्पिटल परिसर के पास अचानक तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई। आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोगों को कुछ देर के लिए भूकंप जैसा महसूस हुआ। घबराकर लोग अपने घरों और कमरों से बाहर निकल आए।

घटना के बाद सुबह जब लोगों ने मौके का जायजा लिया तो अस्पताल परिसर के समीप मुख्य सड़क पर चौड़ी और गहरी दरारें दिखाई दीं। सड़क की स्थिति को देखते हुए किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी।

सूचना मिलने पर CCL के सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भू-धंसान से प्रभावित सड़क का निरीक्षण किया। टीम ने दरारों और आसपास की स्थिति का जायजा लेते हुए सुरक्षा को लेकर जरूरी कदमों का आकलन किया।

अवैध कोयला खनन से जमीन खोखली होने का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बनियाडीह स्थित GM कार्यालय के आसपास लंबे समय से अवैध कोयला खनन और तस्करी का खेल चल रहा है। लोगों के मुताबिक, इलाके में सक्रिय कथित कोयला तस्कर रात के अंधेरे में रैट-होल माइनिंग के जरिए जमीन के नीचे से कोयला निकालते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार अवैध खनन के कारण जमीन के भीतर बड़े पैमाने पर खाली जगह बन गई है। इसी वजह से बनियाडीह और आसपास के इलाकों में समय-समय पर भू-धंसान की घटनाएं सामने आती रही हैं।

मंगलवार की घटना ने एक बार फिर इलाके में कथित अवैध कोयला खनन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, भू-धंसान की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading