टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बाइक रैली का भव्य स्वागत

स्वाधीनता के लिए बलिदान देनेवालों के बारे में जानकारी देने के लिए बाइक रैलियाँ निकाली गयीं, समापन दिल्ली में

जमशेदपुर: भारत सरकार द्वारा आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आरपीएफ़ द्वारा रैली निकाल कर देश की आज़ादी में त्याग और बलिदान देने वालों के महत्व की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में, साउथ ईस्टर्न रेलवे के गार्डनरिच से 14 सदस्यों ने 7 बाइकों पर सवार होकर एक रैली निकाली जो टाटानगर पहुँची। टाटानगर पहुंचते ही टाटानगर रेलवे स्टेशन में उनका भव्य स्वागत किया गया

भारत के 4 छोरों पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण से बाइक रैलियाँ निकाली गयी हैं।

इधर ईस्टर्न ज़ोन से साउथ ईस्टर्न रेलवे समेत अन्य चार जगह से बाइक रैली निकाली गयी है, जो कि चंपारण के लिए रवाना हुई है।

साउथ ईस्टर्न रेलवे से 14 सदस्यीय बाइक रैली गार्डनरिच से निकली जो टाटानगर होते हुए चंपारण पहुंचेगी।

इसी प्रकार वेस्टर्न जोन की रैलियां साबरमती आश्रम में रुकेंगी।

साउथ जोन की रैलियां सिकंदराबाद में रुकेंगी और नॉर्थ जोन की रैलियां अमृतसर जलियांवाला बाग में रुककर दिल्ली के लिए कूच कर जाएंगी, जहां दिल्ली में आरपीएफ के द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव का समापन होगा।

यह जानकारी देते हुए टाटानगर आरपीएफ पोस्ट के ओसी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि देश की आजादी के लिए कई महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उनके बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने और देश की अखंडता संप्रभुता और एकता में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बाइक रैली निकाली गई है, जो कि देश के चारों ओर भ्रमण करते हुए दिल्ली पहुंचेगी, जहां आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम का समापन होगा।

उन्होंने बताया कि कोलकाता से 7 बाइक में 14 सदस्य जवानों में 12 पुरुष जवान और 2 महिला कॉन्स्टेबल हैं, जो अब सीधे रांची होते हुए चंपारण के लिए कूच कर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आजादी के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना ही इस बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर-ज्ञान बंधु कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव की सीएम सम्राट चौधरी को चिट्ठी, सीबीआई जांच की मांग

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित खान सर और ज्ञान बंधु कोचिंग से जुड़े विवाद को लेकर राजनीति तेज हो...

भारतीय तटरक्षक बल ने चलाया मेडिकल इवैक्यूएशन ऑपरेशन, जहाज से बीमार नाविक को किया रेस्क्यू

भुवनेश्वर, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 14 जून को ओडिशा के पारादीप तट के पास एक महत्वपूर्ण मेडिकल इवैक्यूएशन (चिकित्सा निकासी)...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मोहन भागवत की यात्रा के दौरान ट्रेन पर हुए पथराव को लेकर मौलाना अब्बास बोले- ‘दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई’

गाजियाबाद, 12 जून (आईएएनएस)। शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद सैफ अब्बास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की यात्रा के दौरान शताब्दी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत