August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
सिनेमा

‘1942: ए लव स्टोरी’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स, मेकर्स ने दर्शकों को कहा- शुक्रिया

‘1942: ए लव स्टोरी’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स, मेकर्स ने दर्शकों को कहा- शुक्रिया

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ 32 सालों के बाद 8के रिस्टोर्ड वर्जन में प्रदर्शित की जा चुकी है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जिसे देखते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए सभी दर्शकों का आभार व्यक्त किया है।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि सिनेमाघरों में दर्शकों को अच्छा अनुभव मिले, जिस वजह से फिल्म पर पिछले दो साल से काम चल रहा था। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि भविष्य में इस फिल्म को देखने वाले लोगों को शानदार अनुभव मिलेगा।

मेकर्स ने जारी किए गए नोट में लिखा, “प्रिय दर्शकों, सिनेमा प्रेमियों और दोस्तों, हमें वीकेंड में बहुत सारे मैसेज मिले हैं कि आपको सिनेमाघरों में फिल्म कितनी पसंद आई है। हमने आपको सबसे अच्छा बड़े स्क्रीन का अनुभव देने के लिए ‘1942: ए लव स्टोरी’ को 8के रिजॉल्यूशन और डॉल्बी 5.1 सराउंड साउंड में रिस्टोर किया है और इस बात का भी भरपूर ध्यान दिया गया है कि जो लोग लंबे समय तक फिल्म देखें, उन्हें भी शानदार अनुभव मिले।”

उन्होंने बताया कि फिल्म को इटली के बोलोग्ना और प्रसाद फिल्म लैब्स में दो साल से तैयार किया जा रहा था। उन्होंने लिखा, “इटली के बोलोग्ना और प्रसाद फिल्म लैब में दो साल की कड़ी मेहनत से इसे तैयार किया गया है। सिर्फ फिल्म के आइकॉनिक म्यूजिक को रीमास्टर करने में ही हमारी टीम को 300 घंटे से ज्यादा लगे हैं। इस पूरी फिल्म को रिस्टोर करने में 150 से ज्यादा लोगों ने 9000 घंटे से ज्यादा काम किया है।”

उन्होंने बताया कि फिल्म को भविष्य को देखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, “फिलहाल भारत में सिर्फ 4के सिनेमाघर हैं लेकिन हमारी टीम ने इसे फ्यूचर को ध्यान में रखकर तैयार किया है, ताकि दर्शक इस फिल्म को बार-बार देख सकें और पसंद कर सकें। हालांकि, हमें पता चला कि कुछ सिनेमाघरों में तकनीकी तौर पर वह सुविधा नहीं है जिससे इस फिल्म को पूरी क्वालिटी के साथ दिखाया जा सके क्योंकि हम क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना चाहते। इसलिए अब यह फिल्म सिर्फ चुनिंदा सिनेमाघरों में ही दिखाई जाएगी, जो हमारे चाहे हुए अनुभव को दे सकते हैं।”

उन्होंने लिखा, “हम चाहते हैं कि आप सभी दर्शक हमारी इस मेहनत को सबसे बेहतरीन क्वालिटी में देखें और हम अपने डिस्ट्रीब्यूटर और एग्जिबिशन पार्टनर्स का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने वीकेंड पर इसे मुमकिन बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की। अपने नजदीकी सिनेमाघर की जानकारी के लिए हमारी अपडेटेड सिनेमा लिस्ट जरूर चेक करें।”

–आईएएनएस

एनएस/पीएम

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading