August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
सिनेमा

वेटलिफ्टर राजा मुथुपांडी से मिलीं सिमरन, सिल्वर मेडल पर बधाई देते हुए बोलीं-‘ये तो बस शुरुआत है’

वेटलिफ्टर राजा मुथुपांडी से मिलीं सिमरन, सिल्वर मेडल पर बधाई देते हुए बोलीं-‘ये तो बस शुरुआत है’

चेन्नई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सिमरन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने तमिलनाडु के वेटलिफ्टर राजा मुथुपांडी से मुलाकात की। राजा ने हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। उनकी इस शानदार जीत पर सिमरन ने उनसे मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। इस दौरान एक्ट्रेस ने राजा की मेहनत और उनके डेडिकेशन की तारीफ की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान एक्ट्रेस ने राजा की मेहनत और उनके डेडिकेशन की तारीफ की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान राजा मुथुपांडी ने अपना कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडल सिमरन को दिखाया। एक्ट्रेस ने उनका मेडल देखा और उनकी मेहनत, लगन और लगातार कोशिश की जमकर तारीफ की। उन्होंने राजा से कहा कि उनकी यह जीत सिर्फ एक शुरुआत है और उन्हें आगे भी कई बड़ी कामयाबी हासिल करनी है।

सिमरन ने कहा, ‘इस जीत के साथ आपने भारत और तमिलनाडु का नाम गर्व से ऊंचा किया है। इससे भी ज्यादा खुशी और गर्व की बात है कि हमारे अपने राज्य से कोई व्यक्ति इंटरनेशनल लेवल पर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहा है। जिस तरह की मेहनत और डेडिकेशन आपने दिखाया है, उसी तरह आगे भी मेहनत करते रहें। मैं चाहती हूं कि आप आने वाले समय में भी कई जीत हासिल करें और नेशनल और इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में कई और मेडल जीतें।’

इस दौरान सिमरन ने राजा से उनके होमटाउन और फैमिली के बारे में भी पूछा। जब राजा ने बताया कि वह कोविलपट्टी से हैं, तो सिमरन ने भी इस शहर से जुड़ी अपनी कुछ यादें उनके साथ साझा कीं।

मुलाकात के आखिर में सिमरन और राजा मुथुपांडी ने साथ में तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। इस दौरान राजा अपने सिल्वर मेडल को हाथ में पकड़े हुए नजर आए।

वहीं सिमरन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर जयराम और आर्या भी दिखाई देंगे। फिल्म को एस. गौतमराज डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि इसे व्हाइट कार्पेट फिल्म्स और रेडैक्टेड स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग कुछ ही दिन पहले शुरू हुई।

–आईएएनएस

पीके/पीएम

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading