August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

भाजपा युवा मोर्चा ने टिमकेन कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया

भाजपा युवा मोर्चा ने टिमकेन कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया
BJYM demonstration at Timken gate

जमशेदपुर: जमशेदपुर के टिमकन कंपनी गेट पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं सी.एस.आर फंड के तहत क्षेत्र का विकास किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व मे यहाँ प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान प्रदर्शन कर इन्होने टिमकन कंपनी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा, जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि टिमकेन कंपनी प्रबंधन स्थानीय युवाओं का एवं समस्याओं की अनदेखी कर रही है।

कंपनी बाहर से लोगों को लाकर स्थाई रोजगार दे रही है जबकि स्थानीय शिक्षित युवा बेरोजगार बैठे हैं।

साथ ही सीएसआर के तहत होने वाले कार्य भी नहीं हो रहे हैं।

ऐसे में उन्होंने कंपनी प्रबंधन से दोनों ही मांगो पर विचार करते हुए इसपर जल्द से जल्द करवाई करने की मांग की। 

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading