हिन्दू जागरण मंच ने तमिल फिल्म ‘काली’ के विरोध में साकची में किया पुतला दहन

जमशेदपुर: हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष बलबीर मंडल के नेतृत्व में सोमवार को तमिल डॉक्यूमेंट्री फिल्म के फिल्ममेकर लीना मनिमेकलाई का साकची गोलचक्कर में पुतला दहन किया गया।

बलबीर मंडल ने कहा कि तमिल फिल्म के फिल्ममेकर लीना मनिमेकलाई के द्वारा काली फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है एवं इस फ़िल्म के ट्रीजर पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमे माँ काली को धूम्रपान सिगरेट पीते हुए दिखाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ है और इसे किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

उन्होंनेे कहा कि लीना मनिमेकलाई को इस निर्लज्जता के लिए सम्पूर्ण हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

इस दौरान महामंत्री पप्पू उपाध्याय, राहुल कुमार अभिषेक, रॉकी सिंह, अप्पू तिवारी, सतीश मुखी, विशाल तिवारी, उपेंद्र वर्मा, दीपक सिंह व रंजीत सिंह मौजूद थे।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता फिल्ममेकर लीना मनिमेकलाई का पुतला दहन करते हुए।

 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बेंगलुरु: एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर 1.40 करोड़ की ठगी, डॉक्टर समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

बेंगलुरु, 10 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एमबीबीएस की मैनेजमेंट कोटा सीट दिलाने का झांसा देकर एक दंपति से 1.40 करोड़ रुपए...

चक्रधरपुर रेल मंडल के कांड्रा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

-कोरोना काल में बंद हुए ठहराव अब तक बहाल नहीं, यात्रियों में बढ़ता आक्रोश -महामारी समाप्त हुए वर्षों बीत गए, मौन और मूकदर्शक है रेलवे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत