आदित्यपुर मांझी टोला में युवक को अपराधियों ने सिर में गोली मारी, गंभीर

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मांझी टोला शिरीष भट्टा के समीप रविवार को एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है.

नदी तट पर जुआ खेलने के दौरान आकाश गोप नामक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी.

गोली आकाश के सर में लगी है. उसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

बता दें कि इन दिनों आदित्यपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

बीते फरवरी महीने से लेकर अब तक कुल 9 हत्याएं हो चुकी है.

वहीं रविवार को एक बार फिर से गोली चालन की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

बताया जा रहा है कि आकाश गोप कार्तिक गोप का भाई है.

कार्तिक गोप की बीते 2 मई को सतबहिनी में अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.

वैसे कार्तिक की हत्या और आकाश पर गोली चालन मामले का क्या कनेक्शन है, इसकी तफ्तीश शुरू कर दी गई है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस सरकार के आरोपों का किया खंडन, बोली- कर्नाटक को केंद्र से मिला रिकॉर्ड फंड

बेंगलुरुनई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार और कर्नाटक सरकार के बीच फंड आवंटन को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। इस बीच केंद्रीय वित्त...

2027 में कांग्रेस और सपा 47 सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात होगी: ओपी राजभर

आजमगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उनके...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत