August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Jamshedpur Crime Control: मानगो में पुलिस ने शांति समिति व आम लोगों से मांगे सुझाव, नशा कारोबार और अपराध पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

Jamshedpur Crime Control: मानगो में पुलिस ने शांति समिति व आम लोगों से मांगे सुझाव, नशा कारोबार और अपराध पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

जमशेदपुर : जमशेदपुर में बढ़ते अपराध और नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जनसहभागिता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मानगो थाना में आयोजित शांति समिति एवं पुलिस समन्वय समिति की बैठक में स्थानीय लोगों से सुझाव लेकर अपराध नियंत्रण की रणनीति तैयार की गई।

इस दिशा में पहले करते हुए पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने आम नागरिकों के साथ संवाद बढ़ाने की पहल शुरू की है। इसी क्रम में सोमवार को मानगो थाना परिसर में शांति समिति एवं पुलिस समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना, स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करना तथा अपराध नियंत्रण के लिए सामूहिक रणनीति तैयार करना था।

बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी, मानगो थाना के पुलिस पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने-अपने इलाकों में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों, नशे के अवैध कारोबार, असामाजिक तत्वों की सक्रियता और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को विस्तार से पुलिस के समक्ष रखा।

पुलिस अधिकारियों ने सभी सुझावों और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा भरोसा दिलाया कि प्रत्येक सूचना का सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध कारोबार या अपराध से जुड़ी जानकारी बिना किसी डर के पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ त्रिवेदी ने बताया कि वरीय आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति और पुलिस समन्वय समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मानगो क्षेत्र के लोगों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव और सूचनाएं साझा की हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अपराध मुक्त समाज का निर्माण केवल पुलिस के प्रयास से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। पुलिस और जनता के बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading