August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

Jamshedpur DD Bar Attack: राहुल दुबे की भेजा गया जेल, घटना में इस्तेमाल किया गया चापड़ बरामद

Jamshedpur DD Bar Attack: राहुल दुबे की भेजा गया जेल, घटना में इस्तेमाल किया गया चापड़ बरामद

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के समीप 27 जून की रात हुए जानलेवा हमले के मामले में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने मामले के मुख्य आरोपी राहुल दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया गया है।

सिटी एसपी ललित मीणा ने शनिवार को बताया कि 27 जून की रात करीब 11:30 बजे डीडी बार के पास धारदार हथियार से हमला किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एसआईटी का गठन किया गया।

टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, मानवीय सूचना और अन्य उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही नामजद समेत कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच मुख्य आरोपी राहुल दुबे को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान राहुल दुबे की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया गया। पुलिस का मानना है कि यह बरामदगी मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित होगी।

गिरफ्तार राहुल दुबे कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 का निवासी है। पुलिस के अनुसार उसका आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।

उसके खिलाफ कदमा थाना समेत विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सिटी एसपी ने बताया कि इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading