September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

jamshedpur News: SIR-2026 अभियान के तहत विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी ने भरा गणना प्रपत्र, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से की अपील

jamshedpur News: SIR-2026 अभियान के तहत विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी ने भरा गणना प्रपत्र, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से की अपील

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान को प्रभावी बनाने के लिए लगातार जनप्रतिनिधियों और मतदाताओं को अभियान से जोड़ा जा रहा है।

इसी क्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी को बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया। दोनों विधायकों ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए भरे हुए प्रपत्र भी बीएलओ को सौंप दिए।

इस दौरान संबंधित निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (AERO) भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया कि सभी औपचारिकताएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी हों।

जिला प्रशासन का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही ढंग से दर्ज हो और किसी भी प्रकार की त्रुटि या दोहराव को दूर किया जा सके।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे SIR-2026 अभियान में सक्रिय भागीदारी करें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता निर्धारित समयसीमा के भीतर अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ अथवा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य माध्यमों से जमा करें। इससे मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है और शुद्ध मतदाता सूची निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला होती है। इसलिए सभी पात्र मतदाता समय पर अपने विवरण का सत्यापन एवं आवश्यक अद्यतन अवश्य कराएं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading