September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

उपायुक्त ने मानगो और बोड़ाम कार्यालयों का किया निरीक्षण, जन शिकायतों के शीघ्र समाधान पर जोर

उपायुक्त ने मानगो और बोड़ाम कार्यालयों का किया निरीक्षण, जन शिकायतों के शीघ्र समाधान पर जोर

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और विकास योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग को लेकर अपनी सक्रियता तेज कर दी है।

इसी क्रम में सोमवार को उपायुक्त राजीव रंजन ने मानगो अंचल कार्यालय तथा बोड़ाम प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान, राजस्व एवं भूमि मामलों, विकास योजनाओं, लोक शिकायतों और कार्यालयी कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने सभी अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण एवं संग्रहण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाकर अभियान को सफल बनाया जाए और मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य में भी तेजी लाई जाए।

राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने लंबित दाखिल-खारिज, परिमार्जन, सीमांकन, अतिक्रमण तथा अन्य राजस्व मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित फील्ड निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर विशेष बल दिया।

बोड़ाम प्रखंड कार्यालय परिसर के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वहां स्थित जर्जर भवन का भी अवलोकन किया और आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए, ताकि कार्यालय परिसर सुरक्षित, व्यवस्थित और कर्मचारियों एवं आम लोगों के लिए सुविधाजनक बना रहे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालयों में अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई, नागरिक सुविधाओं और कार्य संस्कृति का भी मूल्यांकन किया।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ) एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading