September 2, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Jamshedpur Accident: मानगो NH-33 पर तेज रफ्तार वैन का कहर, ऑटो और बाइक को मारी टक्कर, बच्चा समेत 5 घायल

Jamshedpur Accident: मानगो NH-33 पर तेज रफ्तार वैन का कहर, ऑटो और बाइक को मारी टक्कर, बच्चा समेत 5 घायल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सड़क दुर्घटनाएं थम नहीं रहीं। गुरुवार को शहर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।

एक तेज गति से आ रही वैन ने पहले सड़क पर चल रहे एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद वैन चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने से आ रही एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस पूरी घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना में ऑटो में सवार एक बच्चा और दो महिलाएं घायल हो गईं, जबकि बाइक पर सवार दो लोगों को भी गंभीर चोटें आईं। इस तरह हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने पलटे हुए ऑटो से घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस तथा अन्य वाहनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। हादसे के कारण कुछ समय तक एनएच-33 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित रूप से नियंत्रित किया।

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण वैन की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वैन को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि प्रशासन को अपराध की तरह सड़क हादसों के लिए जिम्मेवार लोगों के खिलाफ भी सख्ती बरतने की जरूरत है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading