मजदूरों की देशव्यापी हड़ताल 28 व 29 को, सफल बनाने को लेकर जमशेदपुर में झोंकी ताकत

आमसभा में इंटक, एटक, सीटू, ऐक्टू, एआईयूटीयूसी आदि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ – साथ राज्य अराजपत्रित कर्मचारी, बैंक, बीमा, डाक, सेल्स प्रमोशन, डीवीसी और रेलवे कर्मचारियों के फेडरेशनों एवं झारखंड वर्कर्स यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया.

जमशेदपुर : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (सीटीयू), क्षेत्रीय कर्मचारी संघों एवं संगठनों की ओर से 28 व 29 मार्च को की जा रही देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए इन संगठनों ने मजदूरों के शहर की पहचान रखनेवाले जमशेदपुर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

यह हड़ताल मोदी सरकार द्वारा देश की सम्पदा का कथित मेगा सेल लगाए जाने के खिलाफ और मजदूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने, न्यूनतम मजदूरी 26 हजार करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, निजीकरण पर रोक लगाने सहित मजदूरों की कई लंबित मांगों को लेकर की जा रही है.

जमशेदपुर में हड़ताल को सफल बनाने के लिए रविवार को साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आमबगान मैदान) में मजदूर संगठनों की ओर से आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें लोगों से इस दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया.

आमसभा में इंटक, एटक, सीटू, ऐक्टू, एआईयूटीयूसी आदि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ – साथ राज्य अराजपत्रित कर्मचारी, बैंक, बीमा, डाक, सेल्स प्रमोशन, डीवीसी और रेलवे कर्मचारियों के फेडरेशनों एवं झारखंड वर्कर्स यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया.

आमसभा की अध्यक्षता मजदूर नेता राकेश्वर पांडे, केके त्रिपाठी एवं शशि कुमार ने की. सभा में हड़ताल संबंधित एक घोषणा पत्र विश्वजीत देब की ओर से प्रस्तुत किया गया. इस घोषणापत्र में बताया गया कि श्रम कानूनों और आर्थिक नीतियों में कॉरपोरेट पक्षीय बदलाव , आजीविका की दयनीय स्थिति, महंगाई, बेरोजगारी, भविष्य निधि पर ब्याज दरों में कमी के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में भारी कटौती से मजदूर एवं किसान आज आक्रोशित हैं.

सभा का संचालन अंबुज ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन विनोद राय द्वारा किया गया. सभा को संबोधित करते हुए महेंद्र मिश्रा, संजीव श्रीवास्तव, राणा सिंह, परविंदर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जेपी सिंह, सुब्रत विश्वास, एनएन पॉल, विक्रम कुमार, विष्णु देव गिरी, आरएन ठाकुर, अरुण पाल आदि वक्ताओं द्वारा हड़ताल को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की गई तथा सभी राजनीतिक दलों से भी मजदूरों और किसानों के संयुक्त संघर्ष के साथ खड़ा होने और जनता बचाओ-देश बचाओ के नारे का समर्थन करने की अपील की गई है. इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, अजय सिंह, केके तिवारी, नागराजू, केडी प्रताप, रामजी सिंह, दीपक कुमार आदि के नेतृत्व में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आंध्र प्रदेश : विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की

विशाखापत्तनम, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) यानी विजाग स्टील प्लांट में हाल ही में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की...

सरायकेला के आमदा में 1 किलो 54 ग्राम गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

सरायकेला : सरायकेला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत